{"_id":"68e6b2d820405895d6085ee7","slug":"esic-medical-college-bans-coldrif-cough-syrup-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53160-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर लगी रोक
विज्ञापन
मुख्यालय की ओर से जारी किया गया पत्र, खरीद और वितरण नहीं होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मध्यप्रदेश और राजस्थान में कथित तौर पर जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत को ध्यान में रखते हुए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की ओर से भी दवा की खरीद पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोल्ड्रिफ कफ सिरप की खरीद, उपयोग व वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
उप चिकित्सा आयुक्त संजीव कोचर की ओर से जारी पत्र के अनुसार मध्य प्रदेश और राजस्थान में मेसर्स श्री सन फार्मास्युटिकल्स-तमिलनाडु की ओर से निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भी मेसर्स श्रीसन फार्मास्युटिकल्स, बैंगलोर हाईवेज की ओर से निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप की खरीद पर रोक लगा दी है। इसके अलावा उस सिरप के वितरण और उपयोग पर भी रोक लगा दी गई है। यदि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पहले ही जारी या खरीदा जा चुका है, तो उसे बिना किसी देरी के वापस भेज दिया जाए। निर्माता के कोल्ड्रिफ कफ सिरप का स्टॉक वापस करने के बाद उसकी जानकारी मुख्यालय को मेल के जरिये दी जाए। इस निर्देश को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।