फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ESIC is not getting the record of the child born

Faridabad News: ईएसआईसी में पैदा हुए बच्चे का नहीं मिल रहा रिकार्ड

Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
ESIC is not getting the record of the child born
आठ महीने से जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपने आठ माह के बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड लेने पहुंचा, लेकिन अस्पताल के सिस्टम में बच्चे का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

सिस्टम पर जानकारी खोजने पर नो रिकॉर्ड फाउंड का संदेश सामने आया। इस मामले ने अस्पताल की रिकॉर्ड प्रबंधन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित संजय कुमार निवासी कर्नेरा ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 15 अक्टूबर 2025 को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में हुआ था। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रिया के लिए 21 दिन बाद आने को कहा था। निर्धारित समय पर जब वह अस्पताल पहुंचे तो तकनीकी समस्या का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन



8 महीने से लगा रहे चक्कर


संजय कुमार के अनुसार इसके बाद उन्हें एक महीने बाद फिर बुलाया गया, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं हुआ। पिछले आठ महीनों में वह कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें अलग-अलग कारण बताकर लौटा दिया जाता है। उनका आरोप है कि अस्पताल के एक कर्मचारी कमल से उनकी लगातार बातचीत होती रही है। कर्मचारी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया जाता है कि डेटा मिल जाएगा और अस्पताल बुलाया जाता है, लेकिन वहां पहुंचने पर रिकॉर्ड नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं बन पा रहा आधार कार्ड


पीड़ित का कहना है कि अस्पताल के चक्कर लगाने के कारण उनकी नौकरी तक प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनने से उनके बेटे का आधार कार्ड भी नहीं बन पा रहा है। भविष्य में स्कूल में दाखिले जैसी आवश्यक प्रक्रियाओं में भी परेशानी आने की आशंका है। संजय कुमार ने अस्पताल प्रशासन से मामले का शीघ्र समाधान करने और बच्चे का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed