फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EPFO recovered Rs 6 crore from 60 companies

Faridabad News: ईपीएफओ ने 60 कंपनियों से वसूले छह करोड़

Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
EPFO recovered Rs 6 crore from 60 companies
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर की बड़ी कंपनियां कर्मचारियों के पीएफ का अंशदान जमा करने में लापरवाही बरत रही हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से 400 कंपनियों की जांच में इस बात का खुलासा हुआ। जांच में 100 कंपनियां ऐसी पाई गई जो कई नोटिस देने के बाद बावजूद लगातार पीएफ का पैसा जमा नहीं कर रही थी। विभाग ने 70 कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए। ईपीएफओ ने एक अभियान चलाकर साल भर में पांच बड़ी कंपनियों समेत 60 कंपनियों से छह करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।
औद्योगिक नगरी में 28 हजार से अधिक कंपनियां हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में पंजीकृत कंपनियों को हर माह कर्मचारी के वेतन का 12 फीसदी हिस्सा (अंश) ईपीएफओ में जमा करना होता है। इतना ही पैसा नियोक्ता कंपनी व फर्म संचालक की ओर से भी उसी खाते में जमा किया जाता है। कई मामलों में ऐसा देखा गया कि कर्मचारी का अंशदान जमा कर दिया गया और नियोक्ता का अंशदान जमा नहीं किया गया है। इसे लेकर ईपीएफओ की ओर से एक वर्ष में 400 से अधिक कंपनियों की जांच गई। इसमें 70 कंपनियां ऐसी पाई गई जो नोटिस देने के बावजूद पैसा जमा नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

विभाग ने इन कंपनियों के संचालकों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए। वहीं, 120 कंपनियों के बैंक खाते अटैच किए गए हैं, जिससे विभाग का पैसा जमा नहीं होने तक वह खाते में पड़े पैसों से लेनदेन नहीं कर सकें। इसके साथ ही साल भर चलाए गए वसूली अभियान के तहत कई कंपनियों ने पैसा जमा किया। टॉप पांच कंपनियों में आकाश पैकटेक, फ्रेंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड, हनुमंत फाउंडेशन एपीएल मशीन प्राइवेट लिमिटेड और श्री श्याम इंटरप्राइज शामिल हैं। इन कंपनियों समेत करीब 60 कंपनियों से 6.16 करोड़ रुपये की वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 कंपनियों के नियोक्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
ईपीएफओ की तरफ से 70 कंपनियों के नियोक्ताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है। इन कंपनियों ने कई सालों से कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि कंपनियों की ओर से कर्मियों के खाते में भविष्य निधि की रकम न जमा होने पर रिकवरी अधिकारी को सेक्शन-8 बी से 8-जी के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अधिकार है।

--
किस-कंपनी से कितने रुपये की हुई वसूली
कंपनी रुपये
आकाश पैकटेक 43,40,687
फ्रैंड्स ऑटो इंडिया लिमिटेड 42,41,589
हनुमत फाउंडेशन 36,00,906
एपीएल मशीन प्राइवेट लिमिटेड 26,38700
श्री श्याम इंटरप्राइजेज 21,79491
--
लापरवाही बरतने वाली कंपनियों के खिलाफ विभाग सख्त
शहर में बड़ी कंपनियां भी पीएफ जमा करने में लापरवाही बरत रही हैं। इनके खिलाफ विभाग काफी सख्त है। वसूली अभियान चलाने के साथ ही कंपनियों को नोटिस दिए जा रहे हैं, नोटिस की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं। पांच बड़ी कंपनियों सहित करीब 60 कंपनियों से छह करोड़ रुपये से अधिक वसूले गए हैं। - कृष्ण कुमार, सहायक आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed