फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   EPFO filed FIR against two companies

Faridabad News: ईपीएफओ ने दो कंपनियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Thu, 07 Mar 2024 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
EPFO filed FIR against two companies
कर्मचारियों का भविष्य निधि का पैसा नहीं जमा कर रहीं थीं
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कर्मचारियों का भविष्य निधि का पैसा जमा नहीं करने वाली दो कंपनी स्किलांसर सोलर प्राइवेट लिमिटेड और बीकेबी प्रिन्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज कराया गया है। अब कंपनी मालिकों पर जल्द ही गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से जिले में पीएफ न जमा करने वाली कंपनियों के खिलाफ एक विशेष रिकवरी अभियान चलाया हुआ है। जिन कंपनियों की ओर से कर्मचारियों का पैसा जमा नहीं किया जा रहा। उन्हें नोटिस जारी कर जल्द पैसा जमा करने की चेतावनी दी गई है। हाल ही में विभाग की ओर से की गई जांच में सामने आया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद स्किलांसर सोलर प्राइवेट लिमिटेड और बीकेबी प्रिन्ट प्राइवेट लिमिटेड ने नोटिस को अनदेखा किया। सेक्टर-27ए स्थित स्किलांसर सोलर प्राइवेट लिमिटेड पर अभिजीत सिंह का पीएफ जमा न करने का मामला सामने आया है। कंपनी ने नवंबर 2022 से दिसंबर 2022 और फरवरी 2023 से जुलाई 2023 के बीच अभिजीत के वेतन से पीएफ के नाम पर पैसा काटा, लेकिन खाते में जमा नहीं किया। इसी तरह सेक्टर 32 स्थित बीकेबी प्रिन्ट प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से भी पीएफ जमा न करने की लापरवाही देखने को मिली है। कंपनी ने जून 2022 से नवंबर 2023 के बीच अरुण कुमार झा के वेतन से कटा पीएफ का पैसा खाते में जमा नहीं किया। दोनों कंपनी के खिलाफ सेक्टर 31 स्थित पुलिस थाने में धारा 406 और 409 के तहत केस दर्ज कराया है। इससे पहले भी ईपीएफओ ने 20 कंपनियों को डिफॉल्टर घोषित कर एक करोड़ से ज्यादा की वसूली की। वहीं, 29 कंपनियों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन

--
वसूली के लिए चलाया गया विशेष अभियान
पिछले कुछ समय से कंपनियों की तरफ से पीएफ न जमा करने की लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों के साथ हो रहे अत्याचार के लिए संगठन विशेष रिकवरी अभियान के तहत नियोक्ताओं की गिरफ्तारी और चल अचल संपत्तियों की जब्त करना, जिसमें नियोक्ताओं के बैंक तथा अन्य देनदारों की रिकवरी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, सहायक आयुक्त, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed