फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entry of heavy vehicles on Mohana Road is completely closed

Faridabad News: मोहना रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद

Sun, 04 May 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles on Mohana Road is completely closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मोहना रोड पर अक्टूबर से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की पेरशानी न आए इसके लिए भारी वाहनों की एंट्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है।
कुछ समय पहले आंबेडकर चौक पर बड़े-बड़े पत्थर लगाकर रास्ते को पूर्ण रूप से बंद कर दिया था, उसके बावजूद भारी वाहन आवागमन कर रहे थे। इसलिए कंपनी की ओर से सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जो भारी वाहनों को अंबेडकर चौक पर ही रोक रहे हैं। ताकि मोहन रोड पर जाम की समस्या न बने और निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड करीब 256 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा। जिसके चलते चंदावली चौक और आंबेडकर चौक पर बड़े-बड़े पत्थरों को लगाकर भारी वाहनों की एंट्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। एंट्री बंद होने के बावजूद भारी वाहन रॉग साइड या गलियों से होकर आवागमन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी को रोकने के लिए निर्माण कंपनी की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जो कि आंबेडकर चौक से गुजरने वाले वाहनों को रोक रहे हैं। इसके अलावा इस चौक पर पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है जो कि समय समय पर सुरक्षाकर्मियों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed