फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs of district happy with construction of Jewar airport

Faridabad News: जेवर एयरपोर्ट बनने से जिले के उद्यमी खुश

Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs of district happy with construction of Jewar airport
कहा, फरीदाबाद को एनसीआर के नए लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में देखा जा रहा है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ फरीदाबाद में लॉजिस्टिक, वेयरहाउस और नए औद्योगिक हब विकसित होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं के कारण फरीदाबाद को एनसीआर के नए लॉजिस्टिक केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से उद्योग जगत के लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होते ही फरीदाबाद की सूरत बदल सकती है। उद्यमियों का कहना है कि जिस प्रकार दिल्ली का आईजी एयरपोर्ट बनने से गुरुग्राम को एकदम से फायदा पहुंचा है, उसी प्रकार जेवर एयरपोर्ट बनने से फरीदाबाद और फरीदाबाद के उद्यमियों की किस्मत चमक सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि फरीदाबाद पहले से हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक शहर है जहां ऑटो पार्ट्स, इंजीनियरिंग, मशीनरी और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हजारों इकाइयां संचालित हो रही हैं। अब जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद सड़क, एयर और फ्रेट कॉरिडोर एक साथ जुड़ने से उद्योगों को माल भेजने और मंगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उद्यमियों का कहना है कि सिर्फ उद्योगों को ही नहीं बल्कि युवाओं को भी इससे बेहद फायदा होगा। उनका मानना है कि जैसे गुरुग्राम में आज कई एमएनएसी कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं, वैसे ही एयरपोर्ट शुरू होने के आगामी कुछ महीनों बाद फरीदाबाद के साथ भी हो सकता है।

बातचीत

जब भी कोई एयरपोर्ट बनता है तो आस-पास के 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का बेहद फायदा होता है। जो कि अब फरीदाबाद के निवासियों का मिलने वाला है। - दीपक प्रसाद, उद्यमी

फरीदाबाद पहले से बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, अब एयरपोर्ट के दायरे में आने के कारण सभी उद्यमियों के लिए बेहद फायदेमंद होगा। अब दिल्ली या गुरुग्राम के रास्ते सामान नहीं भेजना पड़ेगा। - जितेंद्र शाह, अध्यक्ष सुरूरपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

एयरपोर्ट के आसपास हमेशा लॉजिस्टिक और वेयरहाउस की मांग बढ़ती है। फरीदाबाद में भी सेक्टर-65, तिगांव, सोतई, ग्रेटर फरीदाबाद और पलवल रोड के आसपास जमीन को इस नजर से देखा जा रहा है। - हेमंत शर्मा, अध्यक्ष आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन


जेवर एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से हर प्रकार से फरीदाबाद की बल्ले-बल्ले हो सकती है। गुरुग्राम की ही तरह से यहां पर भी कई बड़ी कंपनियां स्थापित हो सकती हैं। जो फरीदाबाद को एक पहचान देंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। - रामणीक प्रभाकर, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed