फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs discussed exploring new options.

Faridabad News: उद्यमियों ने नए विकल्प तलाशने पर चर्चा की

Mon, 24 Aug 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs discussed exploring new options.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण उद्यमियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें विशेष रूप से वैश्विक निर्यात में बाधा आई है। इसके लेकर शनिवार को बाटा स्थित एक निजी होटल में उद्यमियों ने नए विकल्प तलाशने को लेकर चर्चा की।

उद्यमियों का कहना है कि जिस प्रकार से लंबे समय से अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण गंभीर स्थिति बनी हुई है, वह बहुत चिंताजनक है। यह कहा भी नहीं जा सकता है कि कब इससे राहत मिलेगी। ऐसे में सभी उद्यमियों को साथ मिलकर अन्य देशों में विकल्प तलाशने होंगे। हालांकि इसके अलावा सबसे विशेष ध्यान आत्मनिर्भरता पर केंद्रित किया गया
विज्ञापन



इनमें विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे उद्यमी निर्मल मिंडा ने कहा कि कई बार हम दूसरे देशों को उद्यमियों और उनके आइडिया से अधिक प्रभावित होते हैं, पर हमारे भारत में भी बहुत से प्रतिभाशाली युवा, तकनीक और बड़े से बड़े उद्यमी मौजूद हैं। जो कि भारत के उद्योग को भी विश्व स्तर पर एक बड़ी पहचान दिला सकते हैं। सिर्फ उन्हें पहचानने की जरूरत है और अच्छी तरह से किसी प्लान पर कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स (एफसीआई) की नई कार्यकारिणी का भी ऐलान किया गया। जहां पर डॉ. एचके बत्रा को एक बार फिर से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं रोहित रुंगटा को जनरल सेक्रेटरी चुने गए। आगामी तीन साल तक यही कार्यकारिणी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed