फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entered the house and took a gold bracelet from the old lady

घर में घुसकर वृद्धा से लिए सोने का कंगन, झांसा देकर हो गए रफूचक्कर

Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and took a gold bracelet from the old lady
Entered the house and took a gold bracelet from the old lady
फरीदाबाद। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिन दहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने की हिमाकत कर रहे हैं। बुधवार को एनआइटी पांच में बुजुर्ग दंपत्ती के घर में घुस कर शातिरों ने जबरन वृद्धा के हाथ से सोने के दो कंगन खींच लिए। उसे चमकाने का झांसा देकर वह कंगन लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने एनआईटी थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एनआईटी 5 के एम ब्लॉक निवासी संतोष तनेजा सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। वह अपने पति के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर बुजुर्ग दंपत्ती घर पर थे। संतोष तनेजा रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान दो युवक बेधड़क उनके घर में घुस आए और रसोई में संतोष के पास पहुंच गए। युवकों ने कहा कि उनके पास एक पाउडर है। उसको लगाकर वह उनके गहनों को चमका देंगे। संतोष ने दोनों युवकों से मना कर दिया। बावजूद इसके एक युवक ने उनका हाथ पकड़कर जबरन सोने का कंगन खींच कर निकाल लिया। युवकों ने सोने की अंगूठी भी निकालने की कोशिश की लेकिन वह निकली नहीं। इसके बाद आरोपियों ने रसोई में रखा भगोना उठाकर उसमें पानी भरा और गर्म करने के लिए रख दिया। संतोष के मुताबिक वह युवकों से ऐसा करने से मना करती रहीं, लेकिन नहीं माने।
विज्ञापन

इसके बाद सोने के कंगन में पाउडर लगाकर युवकों ने गरम पानी में डाल दिया और ढक दिया। युवकों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि कुछ देर में ढक्कन हटाकर जब वह देखेंगी तो दोनों कंगन चमकते हुए मिलेंगे। इसके बाद दोनों चले गए। युवकों के जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने ढक्कन उठाकर देखा तो सोने के कंगन गायब मिले। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने युवकों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद पीड़िता एनआईटी 5 थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed