{"_id":"6af60ec8ce0bbd0e590e6034","slug":"entered-the-house-and-carried-out-a-beating-due-to-a-grudge-broke-someones-leg-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85136-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रंजिश में घर में घुसकर पीटा, एक के पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रंजिश में घर में घुसकर पीटा, एक के पैर तोड़े
विज्ञापन
रामनगर कॉलोनी में दिवाली की रात की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा चौक स्थित रामनगर कॉलोनी में दिवाली की रात रंजिश में 15 से 20 युवकों ने एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि एक युवक के पैर टूट गए। आरोपियों ने एक अन्य व्यक्ति के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
रामनगर कॉलोनी निवासी चंदकिशोर ने बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:45 से 12:30 बजे के बीच उन्हें घर के बाहर तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो रोहित, विशाल, मोहित चक्की वाला, सत्यम, अंकित और तुषार समेत 15-20 युवक उनकी बाइक और बाहर रखे सामान में तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोप है कि इसके बाद सभी युवक घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।