{"_id":"6994b7c926170656fb0be424","slug":"enjoy-food-entertainment-and-cultural-activities-all-in-one-place-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63125-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक ही स्थान पर ले सकेंगे स्वाद, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक ही स्थान पर ले सकेंगे स्वाद, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का मजा
विज्ञापन
सेक्टर-12 में बनेगी हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट, पौने सात करोड़ की परियोजना को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने स्वीकृति दी
छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य, कृत्रिम तालाब, फाउंटेन और कवर्ड स्टेज से सजेगा परिसर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक पहचान के साथ तेजी से विकसित हो रहे फरीदाबाद को अब एक ऐसा सार्वजनिक ठिकाना मिलने जा रहा है जहां स्वाद, मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियां एक ही स्थान पर सिमटेंगी। शहर के केंद्र माने जाने वाले सेक्टर-12 में लगभग 6.73 करोड़ रुपये की लागत से हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट विकसित की जाएगी। परियोजना को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने स्वीकृति दे दी है।
सेक्टर-12 पहले से ही प्रशासनिक और व्यावसायिक गतिविधियों का अहम केंद्र है। पास में लघु सचिवालय, खेल परिसर और प्रमुख बाजार होने के कारण यहां हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में फूड स्ट्रीट का निर्माण इस क्षेत्र को एक नए सामाजिक और व्यावसायिक आयाम से जोड़ देगा।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर
परियोजना के तहत पूरे क्षेत्र को ग्रेनाइट पेवमेंट से सजाया जाएगा, जिससे परिसर को प्रीमियम और टिकाऊ स्वरूप मिलेगा। सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। परिसर में आकर्षक वाटर बॉडी और म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित किया जाएगा जो शाम के समय मुख्य आकर्षण बनेगा। फूड स्ट्रीट को पैदल यात्रियों के अनुकूल डिजाइन किया गया है। चौड़े पाथवे, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, एलईडी लाइटिंग और साफ-सफाई के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी योजना का हिस्सा हैं। इससे सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से लगने वाले ठेलों की समस्या कम होगी और लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ माहौल में स्ट्रीट फूड का आनंद मिल सकेगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा मंच
यह परियोजना केवल खान-पान तक सीमित नहीं रहेगी। परिसर में एक कवर्ड स्टेज भी बनाया जाएगा जहां स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छोटे मेले और सामाजिक आयोजन हो सकेंगे। इससे सेक्टर-12 सांस्कृतिक मेल-जोल का भी केंद्र बनेगा। अधिकारियों का मानना है कि इस मंच के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और परिवारों को वीकेंड पर एक सुरक्षित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।
छह महीने की समय सीमा
एचएसवीपी ने निर्माण कार्य छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मार्च के पहले सप्ताह से तकनीकी प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यदि मौसम और प्रशासनिक प्रक्रियाएं अनुकूल रहीं तो वर्ष के मध्य तक फूड स्ट्रीट तैयार हो सकती है।
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा
शहर में संगठित फूड हब की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अनुमान है कि इस फूड स्ट्रीट में दर्जनों फूड आउटलेट स्थापित होंगे, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि सेक्टर-12 में इस तरह का आकर्षण विकसित होने से आसपास के बाजारों की रौनक भी बढ़ेगी। बाहर से आने वाले आगंतुकों और खेल आयोजनों में शामिल प्रतिभागियों के लिए भी यह एक सुविधाजनक ठिकाना साबित होगा।
शहर की छवि को मिलेगा नया आयाम
फरीदाबाद की पहचान लंबे समय तक औद्योगिक शहर के रूप में रही है लेकिन बीते कुछ वर्षों में यहां सार्वजनिक स्थलों के विकास पर जोर दिया गया है। हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट को उसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे शहर को आधुनिक शहरी ढांचे की दिशा में नई पहचान मिल सकती है। परियोजना की देखरेख कर रहे कार्यकारी अभियंता संदीप दहिया के अनुसार उद्देश्य ऐसा फूड डेस्टिनेशन विकसित करना है जहां लोग सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में परिवार के साथ समय बिता सकें। आने वाले त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में यह स्थल शहरवासियों के लिए प्रमुख आकर्षण बन सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टाउन पार्क के पास यह हैप्पीनेस फूड स्ट्रीट विकसित की जा रही है। इसमें कृत्रिम तालाब, फाउंटेन और कवर्ड स्टेज भी उपलब्ध होगा। - संदीप दहिया, एसई एसएचवीपी