फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Engineer lost 24 thousand rupees in the greed of American dollar

Faridabad News: अमेरिकन डाॅलर के लालच में इंजीनियर ने गंवाए 24 हजार रुपये

Fri, 28 Jul 2023 10:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 28 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Engineer lost 24 thousand rupees in the greed of American dollar
- साइबर ठगों ने बातों में उलझाकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कृष्णा कॉलोनी निवासी एक इंजीनियर ने 1200 अमेरिकन डॉलर के लालच में अपने 24 हजार रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने उसे बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अमन कुकरेती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पल्ला इलाके की कृष्णा काॅलोनी में रहता है और सोनीपत की एक कंपनी में मेकेनिकल इंजीनियर है। वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कपड़ों की फोटो पोस्ट करते हैं। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर एक व्यक्ति ने कुछ कपड़ों का चयन किया और खरीदने की इच्छा जाहिर की। पीड़ित ने सभी कपड़ों के लिए 1500 अमेरिकन डॉलर का कॉटेशन बनाकर आरोपी की मेल पर भेज दिया। 1200 अमेरिकन डॉलर में सौदा तय हो गया। आरोपी ने कहा कि उसने 1200 अमेरिकन डॉलर खाते में भेज दिए हैं। अमन ने जांच में पाया कि कोई भुगतान नहीं हुआ है। इस पर आरोपी ने कहा कि कुछ पैसे आप मेरे खाते में भेज कर देखो शायद कोई तकनीकी समस्या है। इस पर पीड़ित ने 300 डॉलर ( करीब 24 हजार भारतीय रुपये) आरोपी के खाते में भेज दिए। इसके बाद से आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पल्ला थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed