{"_id":"64a99e69c0e255654c0a991c","slug":"encroachment-removed-from-under-neelam-rob-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8640-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम आरओबी के नीचे से अतिक्रमण हटा, अगले सप्ताह से मरम्मत का काम होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम आरओबी के नीचे से अतिक्रमण हटा, अगले सप्ताह से मरम्मत का काम होगा शुरु
Sat, 08 Jul 2023 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
नीलम आरओबी के नीचे से अतिक्रमण हटा
अगले सप्ताह से मरम्मत का काम होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम आरओबी के निचले हिस्से नगर निगम ने अतिक्रमण हटा दिया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) नीलम पुल के नीचे हिस्से के मरम्मत का काम अगले सप्ताह से शुरू करेगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
नीलम आरओबी का काम तीन चरण में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में पुल के नीचे में बने पिलर की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान ट्रैफिक रूट में किसी प्रकार का डायवर्जन नहीं किया जाएगा। इसके बाद पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत की जाएगी। तीसरे चरण में रेलिंग और लाइट का काम किया जाएगा। पुल के निचले हिस्से में कब्जा कर लिया गया है। इसे नगर निगम की ओर से अगले सप्ताह से अभियान चलाया जा सकता है। सबकुछ ठीक रहा तो जुलाई के तीसरे सप्ताह से मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रकिया पूरी हो चुकी है। मरम्मत के दौरान करीब दो महीने का समय लग सकता है।
--
वर्जन
नीलम पुल के नीचे से अतिक्रमण हटा दिया गया है। पिलर के मरम्मत का काम अगले सप्ताह से शुरु करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। - नेहा विज, पीआरओ एफएमडीए