फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Encroachment removed from below Bata ROB

Faridabad News: बाटा आरओबी के नीचे से हटाया अतिक्रमण

Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from below Bata ROB
तीसरे दिन भी चलाया गया अभियान, बृहस्पतिवार से शुरू की गई थी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाटा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे अतिक्रमण हटाने का अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम की टीम ने छह जेसीबी मशीनों की मदद से दुकानदारों की ओर से बनाए गए अवैध थड़े, प्लेटफॉर्म और अस्थायी ढांचे तोड़कर पूरे क्षेत्र को खाली करा दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार अब पुल के नीचे बचा हुआ लगभग पूरा अतिक्रमण साफ कर दिया गया है और आगे यहां दोबारा कब्जा न हो इसके लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

नगर निगम ने यह कार्रवाई बृहस्पतिवार से शुरू की थी जब पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पुल के नीचे बनी 70 से अधिक दुकानों, खोखों और कंटेनरों को हटाया था। उस दौरान कुछ दुकानदारों को सामान निकालने के लिए समय दिया गया था। शुक्रवार को भी टीम मौके पर पहुंची और आंशिक रूप से बचा अतिक्रमण हटाया गया जबकि शनिवार को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर शेष निर्माण भी तोड़ दिया गया। आपको बताते चलें कि निगम की तरफ से यहां पर बने एक धार्मिक ढांचे को भी हटा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही निगम की टीम भारी पुलिस बल और छह जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। दुकानदारों की ओर से बनाए गए पक्के थड़े, लोहे के शेड और अस्थायी प्लेटफॉर्म तोड़े गए। कई जगहों पर जमीन को समतल भी किया गया, ताकि दोबारा दुकानें न लग सकें। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पुल के नीचे अतिक्रमण के कारण सुरक्षा संबंधी खतरा बना हुआ था। हाल ही में यहां आग लगने की घटना के बाद पुल के पिलरों को नुकसान की आशंका भी सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इस क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराने का निर्णय लिया। अधिकारियों का कहना है कि अब पुल के नीचे किसी भी प्रकार का निर्माण या दुकान नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed