{"_id":"6297ae3171862446fa4be5e8","slug":"encroachment-on-the-cycle-track-where-should-we-go-sir-the-street-vendors-occupied-the-route-of-sector-11-and-12-faridabad-news-noi651877230","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण, कहां चलें साहब... सेक्टर 11 और 12 के मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल ट्रैक पर अतिक्रमण, कहां चलें साहब... सेक्टर 11 और 12 के मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 12 कोर्ट रोड पर साईकिल ट्रेक पर अतिक्रमण।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। शहर में बने साइकिल ट्रैक पर रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा कर लिया है। कूड़े का ढेर तो कहीं अतिक्रमण नजर आता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
सेक्टर-11 और 12 डिवाइडिंग रोड पर बने साइकिल ट्रैक की हालत बदहाल है। इस ट्रैक को वर्ष 2016 में बनवाया गया था। तभी से यहां पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। अभी कुछ काम चलने के कारण ट्रैक की हालत एकदम खस्ता है। ट्रैक पर लगे साइन बोर्ड टूट चुके हैं। लोगों ने भी अतिक्रमण कर साइकिल ट्रैक के बीचोंबीच अपने प्लॉट के सामने टाइल्स लगवा ली हैं, जिन पर वाहन पार्क करते हैं। इससे ट्रैक का पूरा रास्ता ही बंद हो जाता है। कुछ लोगों ने तो ट्रैक किनारे झुग्गी बना ली हैं और ट्रैक पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं। ट्रैक पर मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है।
साइकिल ट्रैक की हालत बदहाल है। सभी जगहों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। - आशीष, राहगीर
ट्रैक पर साइकिल चलाने के लिए लोगों को जगह ही नहीं मिलती है। इस ओर निगम को ध्यान देना चाहिए। - राजू, राहगीर
सेक्टर 11/12 की सड़क को नए सिरे से बनाया जा रहा है। अब इस रोड पर नए सिरे से साइकिल ट्रैक बनवाया जाएगा। इस पर काम चल रहा है। - सज्जन सिंह, मुख्य अभियंता, एफएमडीए