{"_id":"655e3995584d9cbd240ad102","slug":"encroachment-of-22-feet-road-of-sgm-nagar-becomes-headache-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17102-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसजीएम नगर की 22 फुट रोड का अतिक्रमण बना सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसजीएम नगर की 22 फुट रोड का अतिक्रमण बना सिरदर्द
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र का संजय गांधी मेमोरियल नगर मतदाताओं की दृष्टि से सबसे बड़ा क्षेत्र है। 2019 विधानसभा चुनावों में बड़खल विधानसभा क्षेत्र में 2,75,347 मतदाता थे। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत मतदाता एसजीएम नगर क्षेत्र से हैं। ऐसे में यहां पर बनी हुई मार्केट 22 फीट रोड जोकि लगभग 1990 के दशक की बनी हुई है। शुरू में यहां दुकानें कम थी, लेकिन समय के साथ-साथ इस डेढ किलोमीटर लम्बे रोड पर हजारों दुकान बन चुकी हैं। आज स्थिति यह है कि यहां पर ढूंढने से भी दुकान नहीं मिलती है। इसके साथ ही मार्केट के बीच में लगने वाली सब्जी मंडी शाम के समय बहुत व्यस्त रहती है। चार पहिया वाहन से निकलना शाम के समय यहां से बहुत मुश्किल होता है। यह मार्केट पहले से ही 22 फीट रोड जैसा नाम है के हिसाब से बनी हुई है। ऊपर से दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रख लेते हैं, और कुछ फड़ लगाकर अतिक्रमण कर लेतेे हैं। इसके चलते यह रोड बचकर केवल 15-16 फीट रह जाता है। ऐसे में वाहन सवारों का यहां से निकलना एक जटिल समस्या है।
आसपास के गांवों एवं सेक्टर के लोग आते हैं मार्केट
मार्केट में एसजीएम नगर के तो लोग खरीदारी करने आते ही हैं, शाम के समय आसपास के सेक्टर एवं गांवों के लोग भी यहां से सब्जी एवं अन्य जरूरत का सामान खरीदने आते हैं। जिसके चलते मार्केट में अच्छी खासी भीड़ रहती है। इस मार्केट में शादी-ब्याह के लिए साड़ियां, लहंगा एवं ज्वैलरी की बड़ी-2 दुकानें हैं। इसके अलावा गाय-भैंस के लिए गुड़, खल, चौकर सहित घरेलू सामान की खरीदारी भी यहां से की जाती थी।
...
एसजीएम नगर 22 रोड की मार्केट सस्ती होने के चलते आसपास के लोग यहीं से खरीदारी करने आते हैं। सैक्टरों के बाजार की बजाय यहां की मार्केट सस्ती पड़ती है, इसलिए लोग यहां पर खरीदारी के लिए आना पसंद करते हैं। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शादी-ब्याह का सामान एवं घरेलू सामान यहां से ही खरीदते
विज्ञापन
- अमित आहूजा, एन.एच.3 निवासी
...
एसजीएम नगर 22 रोड मार्केट शहर की पुरानी मार्केटों में शुमार है। रोड पहले से छोटा है, इसलिए दुकानदारों को चाहिए कि अतिक्रमण ने करें, ताकि मार्केट में आने वाले ग्राहकों को परेशानी न हो। खरीदारी के लिहाज से मार्केट बेहतर है।
- महेन्द्र पाल, निवासी एसजीएम नगर