फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'En Route to Employability Conclave' organized

Faridabad News: 'एन रूट टू एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव' कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Mon, 29 Sep 2025 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
'En Route to Employability Conclave' organized
फरीदाबाद। नचौली स्थित लिंग्याज विद्यापीठ में सोमवार को 'एन रूट टू एम्प्लॉयबिलिटी कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फाइनल और प्री फाइनल ईयर के छात्रों ने भाग लिया। लिंग्याज विद्यापीठ के पूर्व छात्रों ने अपने बहुमूल्य अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी एलुमनाई अतिथियों की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में डायरेक्टर इन-अमेरिकन एक्सप्रेस की कनिका जुनेजा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर प्रवीर बिष्ट सहित कई लोगों ने भाग लिया। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविकताओं से अवगत कराया और अपने-अपने करिअर अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सभी एलुमनाई ने छात्रों को कॅरियर निर्माण, आत्मविश्वास बढ़ाने, नेटवर्किंग और सतत सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। फाइनल और परी-फाइनल ईयर के सभी स्टूडेंट्स ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। इसके साथ ही कॉर्पोरेट जगत की दिशा समझने का अवसर भी प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed