{"_id":"6a6ba36bd60f2197fb03881c","slug":"emus-not-running-on-time-jobs-at-stake-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76204-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समय पर नहीं चल रहीं ईएमयू, नौकरी दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समय पर नहीं चल रहीं ईएमयू, नौकरी दांव पर
विज्ञापन
दो से तीन घंटे की देरी से हो रहा है संचालन, समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद-पलवल रेल मार्ग पर पिछले कई दिनों से ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिसके कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस लेटलतीफी का सबसे बुरा असर नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। रोजाना फरीदाबाद और पलवल से दिल्ली दफ्तर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब घंटों इंतजार करने की वजह से उनकी नौकरी और समय दोनों दांव पर लगे हैं।
नई दिल्ली से चलकर फरीदाबाद होते हुए बल्लभगढ़ तक आने वाली शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू बृहस्पतिवार को करीब दो घंटे 24 मिनट की देरी से चली। वहीं नई दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल जाने वाली गाजियाबाद-पलवल ईएमयू करीब दो घंटे दो मिनट लेट रही। इसके अलावा कलिंग उत्कल एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से चली।
ट्रेन की देरी के कारण रोजाना का समय और काम दोनों प्रभावित होते हैं। - बलविंदर
समय पर ट्रेन चलना ही यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत है। - महेश
ट्रेनों की देरी के कारण नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है।- कमलजीत
ईएमयू हजारों यात्रियों का सहारा है, इसका समय पर चलना जरूरी है। - हरि सिंह, यात्री