फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employment fair in ITI on 11th

Faridabad News: आईटीआई में रोजगार मेला 11 को

Mon, 04 Dec 2023 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Employment fair in ITI on 11th
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद।
एनएच-4 एनआईटी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 दिसंबर से शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला कौशल विकास, उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मेले में आईटीआई के सभी इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसाय के उत्तीर्ण हो चुके छात्र, जिन्हें अभी नौकरी नहीं मिली है। वह मेले में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में जिले की कुछ प्रतिष्ठित कंपनियां जेसीबी इंडिया लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंडन विकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बिसीएच इंडिया लिमिटेड, बोहरा रबर्स प्राइवेट लिमिटेड, विक्टोरिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एबीबी इंडिया लिमिटेड, जिंदल रेक्टिफायर प्राइवेट लिमिटेड, व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड के एचआर और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद होंगे। इस दौरान आईटीआई उत्तीर्ण छात्र अपने मूल दस्तावेजों सहित 11 दिसंबर को सुबह 9 बजे एनएच-4 एनआईटी फरीदाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर इस मेले का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


वेबसाइट पर कराएं पंजीकरण
रोजगार मेले में आवेदक अपना आईटीआई पास सर्टिफिकेट, 10वीं पास सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फोटो, पैन कार्ड साथ लेकर आ सकते हैं। मौके पर ही उनका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रोजगार मेले के लिए दिए गए लिंक https://www.apprenticeshipindia.gov.in/mela-registration पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed