फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employment fair: 25 candidates got jobs

रोजगार मेला : 25 अभ्यार्थियों को मिली नौकरी

Tue, 11 Jun 2024 05:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Employment fair: 25 candidates got jobs
आईटीआई कर चुके युवाओं का ऑनलाइन किया गया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी चार स्थित आईटीआई (राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 180 अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 25 अभ्यार्थियों को नौकरी मिली। वहीं, जिला रोजगार कार्यालय की ओर से आईटीआई कर चुके युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया गया। ताकि उन्हें जिले के निजी कंपनियों में रोजगार दिलाया जा सके। मेले में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल दोनों प्रकार के विद्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ। इस दौरान जिले के चार नामचीन कंपनियों ने आईटीआई संस्थान परिसर से 25 अभ्यार्थियों को रोजगार दिया गया।
वहीं, पांच वर्ष पहले आईटीआई कर चुके युवाओं को कंपनियों में रोजगार का अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। इसके आधार पर इन अभ्यर्थियों का जिले के निजी कंपनियों में नौकरी दिलाई जाएगी। आईटीआई प्लेसमेंट सेल के प्रभारी रजत कुमार का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाना प्रशासन की मंशा है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, डिप्लोमाधारक के अलावा आईटीआई के मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर व कोपा ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर उनकी क्षमता के अनुसार रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। इसकी जिम्मेदारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन

रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं। इसके माध्यम से आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।- रजत कुमार, आईटीआई रोजगार प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed