फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees will stage a protest at the DC office today.

Faridabad News: आज डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Employees will stage a protest at the DC office today.
सरकार पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं करने और हड़ताली कर्मचारियों की गिरफ्तारियों के विरोध में 26 अगस्त को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। फरीदाबाद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर सेक्टर-12 स्थित डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और महासचिव ए कुमार ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी और गिरफ्तारियों के खिलाफ 26 अगस्त को सभी राज्यों में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के प्रति हरियाणा सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के रवैये को देशभर में उजागर किया जाएगा। उन्होंने दो मंत्रियों की ओर से 13 मांगों पर सहमति होने के दावे पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सहमति बनी है तो स्थानीय निकाय और अग्निशमन विभाग की ओर से इसका लिखित पत्र जारी क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


गिरफ्तारियों पर जताई नाराजगी

सुभाष लांबा ने आरोप लगाया कि 13 मई के समझौते को लागू कर हड़ताल खत्म करवाने के बजाय सरकार पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों के जरिये आंदोलन समाप्त कराने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार अलग-अलग जिलों में सैकड़ों हड़ताली कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दमनात्मक कार्रवाई से हड़ताल समाप्त नहीं होगी, बल्कि स्थिति और बिगड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

लांबा ने कहा कि शहरों और कस्बों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन सरकार हड़ताल समाप्त कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दौर की वार्ता में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि 10-15 वर्षों से ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करने में कानूनी अड़चन नहीं, बल्कि सरकार की इच्छाशक्ति की कमी है। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त करने की भी मांग की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान ने कर्मचारियों से 26 अगस्त को सेक्टर-12 डीसी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed