फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees will go on strike if a private company is granted the electricity distribution license.

Faridabad News: निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस मिला तो हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

Tue, 15 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Employees will go on strike if a private company is granted the electricity distribution license.
एचईआरसी की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट तत्काल रद्द करने की कर रहे मांग बिजली कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का लाइसेंस देने की तैयारी के विरोध में हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने संघर्ष का विगुल फूंक दिया है। मोर्चा ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) की विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट तत्काल रद्द करने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि लाइसेंस जारी हुआ तो प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।

मोर्चा के प्रवक्ता रविंद्र घनघस ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी का उद्देश्य बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं, मॉल, व्यावसायिक परिसरों और बड़ी आवासीय सोसाइटियों जैसे अधिक मुनाफे वाले उपभोक्ताओं को बिजली देना है। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएनएल) के राजस्व में कमी आएगी। कर्मचारियों का कहना है कि सरकारी निगम पर किसानों, ग्रामीण और घरेलू उपभोक्ताओं का भार बढ़ेगा और भविष्य में बिजली महंगी होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन


मोर्चा के अनुसार गुरुग्राम और नूंह में सभी उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है, जबकि निजी कंपनी की पांच वर्षीय योजना में 15 सौ करोड़ रुपये से भी कम निवेश का प्रस्ताव है। संगठन ने आरोप लगाया कि यह व्यवस्था लाभ वाले उपभोक्ताओं को चुनने तक सीमित रह सकती है। मोर्चा ने किसान संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम उपभोक्ताओं से निजीकरण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed