{"_id":"6a3ac13ce20f94897a09baf7","slug":"employees-stage-sit-in-and-raise-slogans-over-non-payment-of-salaries-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73108-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे कर्मचारी, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे कर्मचारी, लगाए नारे
विज्ञापन
सेक्टर-24 में निजी कंपनी के गेट पर किया जोरदार हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-24 के औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी कंपनी के कर्मियों ने समय पर पूरा वेतन न मिलने से नाराज होकर धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को सैकड़ों वर्करों ने कंपनी के मुख्य गेट के बाहर इकट्ठा होकर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। सुबह की शिफ्ट में कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं गया और गेट पर ही धरने पर बैठे रहे।
कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन जान-बूझकर उन्हें एक बार में पूरी पेमेंट नहीं दे रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सूरज ने बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें आधी-आधी करके सैलरी दी जा रही है। जब इस संबंध में कंपनी के एचआर अमित राणा से बात की गई, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब देने के बजाय सिर्फ कंपनी का सहयोग करने की बात कहकर टाल दिया।
घर चलाना हुआ मुश्किल, राशन-स्कूल की किश्तें रुकीं
एक महिला कर्मचारी भारती ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, जब हम पूरे महीने ईमानदारी से काम करते हैं, तो हमें आधी सैलरी क्यों दी जा रही है, हमें घर चलाना होता है, बच्चों की स्कूल फीस देनी होती है और राशन वाले का भुगतान करना होता है। वे लोग किश्तों में पैसे नहीं लेते। इस रवैये से हमारा पूरा बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
नियमित और एकमुश्त भुगतान की मांग
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से साफ शब्दों में मांग की है कि उन्हें हर महीने समय पर और एकमुश्त (पूरी) सैलरी दी जाए। वर्करों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर कंपनी प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।