{"_id":"648b115dd9503c25f5004876","slug":"employees-protested-for-not-getting-salary-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6896-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Thu, 15 Jun 2023 06:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
सैलरी नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
फरीदाबाद। दो महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण परेशान बिजली निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एनआईटी सब डिवीजन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शनकारी और ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन यूनियन के पदाधिकारी विनोद कुमार, सुशील कुमार, हरीश और संदीप सहित अन्य ने बताया कि पिछले दो महीनों से 9 कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इस संबंध में एनआईटी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संवाद