फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees misbehaved with people in the office

कार्यालय में कर्मचारियों ने लोगों से की बदसलूकी

Tue, 22 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Employees misbehaved with people in the office
फरीदाबाद। सरकारी विभागों में आम लोगों से बदसलूकी की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नगर निगम के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में कर्मचारी ने लोगों से बदसलूकी की। इस पर लोगों की कर्मचारी की शिकायत अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा से की है। लोगों का आरोप है कि कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का लोगों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। अतिरिक्त आयुक्त ने कर्मचारियों को हिदायत दी कि दोबारा शिकायत मिलने सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में सबसे अधिक शिकायत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण कार्यालय व नाम संशोधन कार्यालय में आ रही है। निगम की ओर से तीनों जोन ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के कार्यालय है। यहां ज्यादातर काउंटर पर ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं। पिछले दिनों अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा के पास शिकायत आई कि प्रमाणपत्र बनवाने आने वाले लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। ऐसी ही शिकायतें मंगलवार को सामने आई। जिसमें बताया गया कि कर्मचारी ठीक ढंग से बात तक नहीं करते।
विज्ञापन

फॉर्म देने के दौरान भी कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं होता। यदि एक मिनट भी लेट हो जाता है तो दरवाजा बंद कर लंच पर बैठ जाते हैं। ऐसे में दूरदराज से आने वाले लोगों को धक्के खाने पड़ते हैं। ये भी शिकायत मिली है कि जो चयनित होकर नए उम्र के कर्मचारी आए हैं उनका व्यवहार भी पुराने जैसा हो गया है। इस पर अतिरिक्त आयुक्त वैशाली शर्मा ने एक लिखित आदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। सभी सब रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि वह हेल्प डेस्क बनाएं जिससे लोग यदि अपना प्रमाण पत्र बनवाने आए तो उनकी मदद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed