{"_id":"66d9f507e76a2e65c4024e0c","slug":"employees-given-training-for-better-ranking-in-cleanliness-survey-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30293-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग
विज्ञापन
तीन सदस्यीय टीम ने दो जिले को कर्मचारियों को स्वच्छता के दिए टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए जिले में नगर निगम अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ डायरेक्टर कार्यालय से आई तीन सदस्यीय टीम ने सेक्टर-12 स्थित कॉन्वेंशन हॉल में फरीदाबाद, पलवल और नूंह की नगर निगम व नगर परिषद कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई।
कर्मचारियों को टीम ने स्क्रीन के माध्यम से बताया कि सबसे पहले एजेंसी डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करें। अगर ऐसा होता है तो कूड़ा शहर में नहीं दिखेगा। दूसरा सबसे महत्वपूर्ण बात लोगों को साफ-सफाई के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी और कर्मचारी भी अपने काम के प्रति मेहनत व लगन दिखाना होगी। इनके अलावा जिले में सरकारी स्कूल हैं, उन स्कूलों में साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्कूलों में लड़के व लड़कियों के टाॅयलेट बेहतर हों। वेंटिलेशन की व्यवस्था हो। उनमें लाइट हो, फर्श टूटा न हो, पानी होना चाहिए। इतना ही नहीं पेंट करके उन्हें सुंदर बनाना चाहिए, साथ ही मार्केट के टॉयलेट भी बेहतर हों।
इसके अलावा टीम ने स्वच्छता पोर्टल के बारे में भी बताया। इस बार सर्वेक्षण की थीम पुन: उपयोग होगी। थीम से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कचरे को भी फेंकना नहीं है बल्कि उसे रिसाइकिल करके प्रयोग लायक बनाना है। 2024 स्वच्छ सर्वेक्षण का काम चल रहा है, जिसमें अपने अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एजेंसियां लगी हुई हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में देश के 4800 शहर भागीदारी कर रहे हैं और बेहतरीन रैंकिंग के लिए 9500 कुल अंक तय किए गए हैं। हरियाणा के जिले भी बेहतर रैंकिंग लेकर आए। इसके लिए डायरेक्टर कार्यालय से एसडीओ रविंद्र मलिक, राजेश मलिक और श्रुति भास्कर आई और ईओ, एएसआई, एसआई, सीएसआई, सेकेट्री और जेई रेंक के कर्मचारियों को स्वच्छता की ट्रेनिंग दी। मौके पर नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर दिव्जा और एमओएच ओपी कर्दम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।