फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employees and officers arrived late for duty, CMO ordered to stop salary

Faridabad News: ड्यूटी पर लेट पहुंचे कर्मचारी व अधिकारी, सीएमओ ने दिए सैलरी रोकने के आदेश

Fri, 25 Apr 2025 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Employees and officers arrived late for duty, CMO ordered to stop salary
अब देना होगा स्पष्टीकरण, जय भगवान जाटान ने सीएचसी अलावलपुर, पीएचसी अमरपुर और नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। जिलेभर में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान ने सीएचसी अलावलपुर, पीएचसी अमरपुर और नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने ड्यूटी पर लेट पहुंचे कर्मचारी व अधिकारी की सैलरी रोकने के आदेश दिए।

सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सिविल सर्जन ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर लेट पहुंचे। साथ ही निरीक्षण में कई अधिकारियों की एडवांस में हाजिरी लगी पाई गई, जो कि एक कर्मचारी ने लगाई थी। कई अधिकारी 9:30 बजे ड्यूटी पर पहुंचे। सीएमओ ने इन सब की सैलरी रोकने के आदेश दिए। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन




इसके बाद डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. प्रवीण के साथ सीएससी अलावलपुर, पीएचसी अमरपुर व सीएचसी सोलरा का निरीक्षण किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सूबे सिंह ने सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच सीएससी हथीन, पीएचसी उटावर, पीएससी दिघोट व पीएचसी नांगल जाट का निरीक्षण किया। वहां पर भी कई अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ डॉ. जय भगवान जाटान के निर्देश अनुसार इन सब की सैलरी रोक दी गई है व स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed