फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Employee arrested for stealing two lakh rupees in hospital

अस्पताल में दो लाख रुपये चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Employee arrested for stealing two lakh rupees in hospital
फरीदाबाद। मानवता अस्पताल में दो लाख रुपये चोरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने एक कर्मचारी (वार्ड बॉय) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते दिनों अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे को बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी की पहचान मूलरूप से झज्जर निवासी रमेश के रूप में हुई है। वह ऊंचा गांव में किराए के मकान में रहता था। वह मानवता हॉस्पिटल में चार-पांच महीने पहले भी नौकरी करता था, लेकिन किसी कारण से नौकरी छोड़ दी थी। 15 मार्च को उसकी नौकरी दोबारा से उसी अस्पताल में लगी थी। आरोपी ने 17 मार्च की रात अस्पताल के कैश काउंटर से दो लाख रुपये की चोरी कर ली। इसके बावजूद वह 18 मार्च को काम पर आया था। कैश काउंटर के कर्मचारी ने जब पैसों के बारे में पूछा तो आरोपी ने पैसे निकालने की बात कुबूल कर ली और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने कैश काउंटर पर पैसों को देखकर लालच में आकर चोरी की। वारदात से एक दिन पहले उसने सीसीटीवी कैमरे की तार हटा दी और उसे बंद कर दिया। फिर मौका देखकर पैसों की चोरी कर ली। चोरी के पैसों को उसने एक महिला और पुरुष को दिए। क्राइम ब्रांच टीम दोनों की तलाश कर रही है। इसके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed