{"_id":"6ab03cfe6da8e6b556033344","slug":"emphasis-on-strengthening-the-foundational-understanding-of-language-and-mathematics-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80570-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाषा और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीकों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में आने वाले सप्ताह में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षकों को निपुण अभियान के तहत बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कक्षा में बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर करना है।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा में पढ़ाई को आसान और रुचिकर बनाने के नए तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इसमें बच्चों को उनकी क्षमता और जरूरत के अनुसार पढ़ाने पर जोर रहेगा। शिक्षकों को यह भी समझाया जाएगा कि बच्चों को सीखने में किस तरह की परेशानी आ रही है और उसकी पहचान कैसे की जाए। इसके अलावा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर नजर रखने और समय-समय पर उसका आकलन करने के तरीके भी बताए जाएंगे। इससे शिक्षक यह समझ सकेंगे कि बच्चा भाषा और गणित में किस स्तर तक सीख पाया है और उसे किन क्षेत्रों में अतिरिक्त मदद की जरूरत है।
प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यालयों में सीखी गई तकनीकों को कक्षा शिक्षण में लागू करेंगे। इससे प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत करने में मदद मिलेगी। -मनमोहन, समन्वयक, निपुण मिशन