{"_id":"6908f92eec4fab72eb011f26","slug":"emphasis-on-improving-the-system-of-health-centers-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54984-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुधारने पर जोर
विज्ञापन
हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक ने किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंधु ने सोमवार को फरीदाबाद जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूएचसी) मेवला महाराजपुर, यूएचसी एसजीएम नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अनंगपुर और सिविल डिस्पेंसरी (सीडी) सूरजकुंड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा भी मौजूद रहे।
डॉ. सिंधु ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत चिकित्सकों और स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं जनता तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा और त्वरित सेवा मिलना सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूएचसी मेवला महाराजपुर में निर्माणाधीन डिलीवरी हट का भी जायजा लिया और इसे शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, आधार आधारित हेल्थ आईडी (आभा), स्कूल हेल्थ और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए। डॉ. सिंधु ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगली बार निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी केंद्र में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त, पारदर्शी और संवेदनशील बनाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।