{"_id":"5f830aff8ebc3e9b7c13b56a","slug":"embracing-jewelery-and-precious-sarees-by-confusing-things-faridabad-news-noi541776166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातों में उलझाकर ज्वैलरी और कीमती साड़ी ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बातों में उलझाकर ज्वैलरी और कीमती साड़ी ठगी
विज्ञापन
बल्लभगढ़। शहर के मुख्य बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने आई महिला को एक युवक ने बातों में उलझाकर उससे सोने की ज्वैलरी व कीमती साड़ी ठग ली। थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्राह्मण वाड़ा निवासी विजय शर्मा की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए आई थी। जब वह मुख्य बाजार में पहुंची तो उसे एक अनजान युवक मिल गया। उसने महिला से पतंजलि स्टोर के बारे में जानकारी मांगी। सविता ने बताया कि उसे इस बारे में जानकारी नही है और वह चलने लगी। आरोप है कि युवक उससे बात करते हुए चलने लगा और उसे बातों में उलझाकर उससे सोने के दो कड़े, एक चेन, एक अंगूठी, पर्स और साड़ियां लेकर चला गया।
महिला को थोड़ी देर बाद ठगी का एहसास हुआ लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुका था। महिला का कहना है कि ठग के साथ एक अन्य युवक भी था। महिला ने घर जाकर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। रविवार को थाना शहर पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।