{"_id":"686eb6b196728aba28071d77","slug":"eligibility-test-group-c-exam-on-26th-and-27th-july-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46825-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-सी की परीक्षा 26 व 27 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रुप-सी की परीक्षा 26 व 27 जुलाई को
विज्ञापन
137 परीक्षा केंद्रों का भेजा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी परीक्षा की 26 व 27 जुलाई होगी। यह परीक्षा प्रदेशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग पंचकूला में जिले के 137 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अभी परीक्षा केंद्रों की सूची प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए केंद्रों का अंतिम चिह्नित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में केंद्रों को सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
यह परीक्षा राज्य के विभिन्न विभागों में खाली ग्रुप-सी पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में लाखों युवाओं ने आवेदन किया है और अब वे परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। एचएसएससी की ओर से कहा गया है कि परीक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश और एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एचएसएससी की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।