{"_id":"69ebbbfc3e2fa9e1c30609d4","slug":"eleven-sports-won-by-50-runs-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68317-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इलेवन स्पोर्ट्स 50 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इलेवन स्पोर्ट्स 50 रन से विजयी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को इलेवन स्पोर्ट्स ने श्री श्याम बाबा क्रिकेट अकादमी को 50 रन से हराया। केडी ट्रैवल्स अंडर 14 टूर्नामेंट के 40 ओवर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्पोर्ट्स ने सात विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्याम बाब अकादमी 28.3 ओवर में महज 105 रन पर ही सिमट गई।
इलेवन स्पोर्ट्स से तन्मय ने 30 रन बनाए जबकि पीयूष ने 28 और गुरवंश ने 23 रन की पारी खेली। श्याम बाबा अकादमी से अनीष और वैश्णव को दो-दो विकेट मिले जबकि चिराग, रियांश और आरव ने एक-एक विकेट लिया। श्याम बाबा से गर्वित शर्मा ने 31 रन बनाए जबकि आरव ने 10 रन का योगदान दिया। इलेवन स्पोर्ट्स के अथर्व ने चार और विहान ने दो विकेट लिए जबकि अर्णव ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान अथर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया।