फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Elevated road work is progressing at a slow pace, people are upset.

Faridabad News: धीमी गति से चल रहा है एलिवेटेड रोड का कार्य, लोग परेशान

Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Elevated road work is progressing at a slow pace, people are upset.
बल्लभगढ़ में धीमी गति से चल रहा  एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य। संवाद
पानी की पाइपलाइन डालने की वजह से काम में हो रही है देरी
विज्ञापन

करीब 4.30 करोड़ की लागत से आकाश सिनेमा से लेकर ऊंचागांव बल्लभगढ़ तक डाली जाएगी पाइपलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर पिछले एक महीने से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है। इसके अलावा ठेकेदार की ओर से अधूरी और जगह-जगह खुदी पड़ी सड़क स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सड़क निर्माण और पानी की डीआई पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधर में लटका होने से पूरे क्षेत्र का कारोबार प्रभावित हो रहा है। धूल, मिट्टी, गड्ढों और लगातार लगने वाले जाम के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीडब्ल्यूडी की ओर से 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना में एलिवेटेड मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग को तैयार करने के लिए 90 पिलर बनाए गए हैं। मार्ग का निर्माण कार्य जून-2024 में शुरू किया गया था। निर्माण कार्य दो वर्ष में पूरा करना है, जबकि मौके पर अभी तक आधा काम हुआ है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि अभी ठेकेदार के पास कामगारों की समस्या है। जल्दी ही कामगार आने वाले हैं। उसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि सड़क की खुदाई के बाद निर्माण कार्य को बीच में ही छोड़ दिया गया। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। एलिवेटेड पुल निर्माण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार मोहना रोड पर करीब चार किलोमीटर लंबी डीआई पाइपलाइन डाली जानी है। इसके लिए लगभग 4.5 करोड़ रुपये मूल्य की पाइप की सप्लाई अभी बाकी है। कंपनी का यह भी कहना है कि जनवरी से भुगतान नहीं मिला है और करीब 35 करोड़ रुपये के बिल लंबित हैं, जिसके कारण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड के निर्माण में थोड़ी समस्या लोहे की आ रही है। जल्दी ही साइट पर लोहा पहुंच जाएगा। ठेकेदार का विभाग के पास कोई भी बिल भुगतान करने के लिए बकाया नहीं है। - प्रकाशलाल, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed