{"_id":"6a0374eb0538fd792c0a2494","slug":"electricity-workers-protest-demanding-regularisation-of-contract-workers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69803-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर बिजली कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
20 मई को बिजली मंत्री के आवास पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित एसई कार्यालय पर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने और उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, मांगों का ज्ञापन एनआईटी फरीदाबाद की एक्सईएन उर्मिला ग्रेवाल को सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव कृष्ण कुमार ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर निगम और फायर विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से उनकी मांगें मानने की अपील की। प्रदर्शन में 20 मई को बिजली मंत्री अनिल विज के अंबाला कैंप कार्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में फरीदाबाद से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने का ऐलान किया गया।
ईईएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने और सभी कर्मियों को जोखिम भत्ता देने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।