फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity workers continue to protest against the online transfer policy.

Faridabad News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers continue to protest against the online transfer policy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को फरीदाबाद सर्कल के सभी 24 सब-डिवीजन कार्यालयों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि यह पॉलिसी तकनीकी कर्मचारियों पर जबरन लागू की जा रही है, जबकि फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की परिस्थितियां और कार्यप्रणाली बाकी विभागों से बिल्कुल अलग होती है। ऐसे में ऑनलाइन ट्रांसफर व्यवस्था उनके लिए कई तरह की दिक्कतें और जोखिम पैदा कर सकती हैं।

सुबह दस बजे से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक नारेबाजी की और पॉलिसी वापिस लेने की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि नई ट्रांसफर पॉलिसी तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करती है। उनका कहना है कि बार-बार स्थानांतरण से न सिर्फ कार्यकुशलता प्रभावित होगी, बल्कि फील्ड में बिजली लाइनों पर काम करते समय दुर्घटनाओं की संभावना भी कई गुना बढ़ जाएगी। यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों को क्षेत्र के ग्रिड सिस्टम और स्थानीय लाइन संरचना की पूरी जानकारी होती है, जबकि अचानक ट्रांसफर होने से कर्मचारियों को नए जोखिमों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नेताओं ने सरकार व निगम प्रबंधन से मांग की कि पॉलिसी को तकनीकी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया जाए। विरोध प्रदर्शन में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा, एनआईटी के प्रधान लेखराज चौधरी, सचिव मुकेश शर्मा, बल्लभगढ़ के प्रधान मदन गोपाल शर्मा, सचिव सुरेन्द्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed