{"_id":"64d238f30f8f116243045724","slug":"electricity-theft-worth-15-lakh-caught-in-barkhal-mevla-maharajpur-and-ankhir-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10973-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बड़खल, मेवला महाराजपुर और अनखीर में 15 लाख की बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बड़खल, मेवला महाराजपुर और अनखीर में 15 लाख की बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन
बिजली निगम की ऑपरेशन और विजिलेंस टीम ने मारा छापा
बिजली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बिजली निगम की ऑपरेशन और विजिलेंस टीम ने मंगलवार को गांव मेवला महाराजपुर, अनखीर और बड़खल क्षेत्र में छापा मारकर लाखों रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। सभी जगह लोग सीधे लाइनों पर कुंडी डालकर बिजली चला रहे थे। विभाग ने लोड का आकलन कर लोगों पर करीब 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही बिजली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि एनआईटी 4 सब सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव मेवला महाराजपुर, अनखीर और बड़खल में लाइनों से सीधे कनेक्शन जोड़ रखा है। सूचना के आधार पर एसडीओ अध्यानंद तिवारी, विनोद कुमार एसडीओ, महेश कुमार जेई, सिपरा एसडीओ विजिलेंस, अतिम एसडीओ विजिलेंस की टीम गठित की गई। टीम ने मंगलवार सुबह तीनों इलाकों में एक साथ छापा मारा। कार्रवाई दौरान टीम ने पाया कि लोगों ने खंभों के पास से सीधे कनेक्शन जोड़ रखा है। मौके पर कनेक्शनों को काट दिया गया। इस दौरान करीब 60 किलोवाट लोड का आकलन हुआ। एनआईटी 4 सबडिवीजन के एसडीओ अध्यानंद तिवारी का कहना है कि सूचना मिली थी कि बड़खल, अनखीर और मेवला महाराजपुर गांव में लोग चोरी से बिजली चला रहे हैं। कार्रवाई के दौरान करीब 15 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ बिजली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।