फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   electricity thef will be banned in illegal colonies

अवैध कॉलोनियों में बिजली चोरी पर लगेगी लगाम

Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
electricity thef will be banned in illegal colonies
अवैध कॉलोनियों में बिजली चोरी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए जल्द कवायद शुरू की जाएगी। बिजली विभाग की ओर से एनआईटी, बल्लभगढ़ सहित सभी डिवीजन के अंतर्गत आने वाली अवैैध कॉलोनियों में सिल्वर केबल की जगह आर्म्ड केबल का जाल बिछाया जाएगा। इससे 7 प्रतिशत के बिजली चोरी रोकने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। वर्तमान में फरीदाबाद सर्कल में 8.3 प्रतिशत लाइन लॉस है।
फरीदाबाद में करीब 20 अवैध कॉलोनियां है। इसके अलावा सरूरपुर, नंगला, खेड़ी गांव, पल्ला आदि इलाकों में लगातार नई कॉलोनियां बसती जा रही है। इन कॉलोनियों में करीब 50 हजार लोग निवास करते हैं। यहां अधिकांश लोगों ने बिजली कनेक्शन ले रखें हैं। इसके बावजूद बिजली निगम की कार्रवाई में बिजली चोरी पकड़ी जा चुकी है। इसके बाद भी लोग बिजली चोरी करते हैं। अब बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए आईपीडीएस योजना के तहत पुरानी लाइनों की जगह नई लाइन बिछाई जा रही हैं। खंभे बदले जा रहे हैं और नए फीडर बनाए जा रहे हैं। ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोड कम किया जा रहा है।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों में आर्म्ड केबल डालने की योजना बनाई गई है। इस केबल में कोई भी कट नहीं लगाया जा सकता। कांटा डालकर बिजली चोरी भी इन केबल पर संभव नहीं है। इससे बिजली चोरी पर काफी हद तक लगाम लगेगी। हमारा लक्ष्य 8.3 प्रतिशत लाइनलॉस को 7 प्रतिशत पर लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed