फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity system will be better in Greater Faridabad

ग्रेटर फरीदाबाद में दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Sat, 06 Feb 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity system will be better in Greater Faridabad
फरीदाबाद। बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए नवादा स्थित 400 केवीए के सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली ग्रेटर फरीदाबाद को उपलब्ध कराई जाएगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद में 15 हजार परिवार रहते हैं। इन्हें बिजली आपूर्ति खेड़ीकला सबस्टेशन और बदरौला सबस्टेशन से की जाती है। इन दोनों सबस्टेशनों पर बिजली का लोड अधिक होने के कारण आए दिन फॉल्ट और ब्रेकडाउन रहता है। फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों को कई घंटों तक बिजली कट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार भविष्य में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टरों के लिए काफी अधिक सप्लाई की जरूरत होगी। हालांकि बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेक्टर-78 में 66 केवी एक सबस्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य भी किसी कारण से बंद पड़ा है। उधर, गर्मी में बिजली की मारामारी फिर से शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए डीएचबीवीएन ने नवादा सबस्टेशन से ग्रेटर फरीदाबाद को बिजली देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ का कहना है कि ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली की समस्या को खत्म करने की योजना बनाई गई है। नवादा सबस्टेशन से 50 मेगावाट बिजली अतिरिक्त है, इसलिए यहां से नई लाइन खींच कर बदरौला सबस्टेशन के माध्यम से ग्रेटर फरीदाबाद को बिजली देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed