फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity supply was affected in many areas after the rain.

Faridabad News: बरसात के बाद कई इलाकों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही

Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was affected in many areas after the rain.
बिजली नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार रात अचानक हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। रात करीब 8:45 बजे शुरू हुई बरसात के बाद कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने के कारण कई परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर उन इलाकों में देखा गया, जहां ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई। पर्वतीय कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-2, संजय कॉलोनी, गांधी कॉलोनी व अन्य इलाकों में बिजली समस्या देखने को मिली।
विज्ञापन


सेक्टर-3 निवासी विनोद के अनुसार बारिश के तुरंत बाद ही बिजली चली गई। जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान ऐसी समस्याएं सामने आती हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मरों की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed