फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity supply in many areas 24 hours due to rain

बारिश से कई इलाकों में 24 घंटे बदहाल रही बिजली आपूर्ति

Thu, 20 May 2021 06:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply in many areas 24 hours due to rain
फरीदाबाद। तीन दिनों से हो रही बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित रही है। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में केबल बॉक्स फटने से करीब 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। इसी प्रकार एनआईटी पांच, गांधी कॉलोनी, सेक्टर-22, राजीव कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-2 और 3 में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या अधिक होने से बुधवार रातभर बिजली नहीं रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा बदहाल रही। ज्यादातर गांवों में दूसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सुबह कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन फिर ठप हो गई। इनमें से कई इलाकों में बृहस्पतिवार दोपहर तक सप्लाई बहाल कर दी गई, जबकि संजय कॉलोनी में शाम तक बिजली नहीं आई। इससे घरों में पेयजल संकट भी गहराया रहा।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-7-8, 9-10, 10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, एयरफोर्स रोड, रेलवे रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुड ईयर चौक से सेक्टर-7 और सात के डिवाइडिंग रोड पर, सेक्टर-7 और 9 की हुडा मार्केट, सेक्टर-9 व 10 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर-3 से तिगांव रोड, सौ फुटा रोड और बल्लभगढ़ शहर स्थित बस अड्डे पर भी पानी भर गया। ऐसे में यहां बस पकड़ने आए यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सड़कों पर जमा हुए पानी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या हुई। संजय कॉलोनी में केवल बॉक्स फट गया। इससे कारण लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ता है। हालांकि बृहस्पतिवार दोपहर तक अधिकांश इलाकों में सप्लाई चालू कर दी गई। इससे लोगों को राहत मिली। बाकी इलाकों में भी जल्द ही आपूर्ति सुचारू कर ली जाएगी। - गौरव, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed