फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity poles obstructing road construction

Faridabad News: सड़क निर्माण की राह में बाधा बन रहे बिजली के खंभे

Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity poles obstructing road construction
निर्माण से पहले खंभों को करना हो शिफ्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम मुख्यालय और दशहरा मैदान एनआईटी के पास बनाई जा रही मॉडल रोड और स्लिप रोड की राह में बिजली के खंभे बाधा बन रहे हैं। जिसके कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। सड़क निर्माण के लिए इन खंभों को पहले शिफ्ट करना होगा, इसके बाद ही सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम किया जा सकेगा।
बीके चौक से लेकर निगम मुख्यालय से मेट्रो मोड़ वाली सड़क तक आवागमन के लिए मॉडल रोड तैयार करने की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा नेहरू ग्राउंड में मेट्रो मोड़ पर स्लिप रोड बनाई जानी है। यहां पर बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाना है। वहीं नेहरू ग्राउंड में डाकघर के नजदीक सड़क चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए भी बिजली के खंभों को कई फीट पीछे किया जाना है। यहां अधिकांश खंभे स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इसके अलावा मस्जिद चौक के पास स्लिप रोड निर्माण के लिए भी योजना तैयार की गई है। यहां भी खंभे और अतिक्रमण बाधा बने हुए हैं। इसके अलावा अजरौंदा चौक के पास भी स्लिप रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। जिससे यहां लगने वाले जाम को कम किया जा सके।
विज्ञापन

--
बिजली विभाग तैयार करेगा एस्टीमेट
बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम की ओर से बिजली विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए विभागीय प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बिजली विभाग खंभों को शिफ्ट करने में आने वाले खर्च का ब्योरा तैयार करेगा। विभागीय नियमों के अनुसार इस खर्च का भुगतान होने के बाद बिजली विभाग अपने खंभे शिफ्ट कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजली विभाग से समन्वय स्थापित किया जा रहा है और जल्दी ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम प्रबंधन के साथ वार्ता हो चुकी है । -नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed