{"_id":"6a0f57003a5c800671083028","slug":"electricity-poles-in-front-of-the-gates-in-the-sectors-will-be-removed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70550-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टरों में गेट के सामने लगे बिजली के खंभे हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टरों में गेट के सामने लगे बिजली के खंभे हटेंगे
विज्ञापन
एचएसवीपी ने शुरू की बड़ी परियोजना, लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद
सेक्टर-2, 56, 62, 64 और 65 सहित कई इलाकों में एलटी-एचटी पोल और ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विभिन्न सेक्टरों में घरों और प्लॉटों के सामने लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के कई सेक्टरों में बिजली ढांचे को व्यवस्थित करने के लिए बड़ी परियोजना शुरू की है। योजना के तहत एलटी, एचटी पोल और ट्रांसफार्मरों को उन स्थानों से हटाया जाएगा, जहां वे मुख्य गेट, पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण या निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं।
विभाग ने सेक्टर-2, 56, 62, 64 और 65 सहित कई क्षेत्रों में बिजली ढांचे के पुनर्स्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा पुराने विकसित सेक्टरों में भी जरूरत के अनुसार पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। विभाग ने इस पूरी परियोजना को आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
फरीदाबाद के कई सेक्टरों में वर्षों पहले लगाए गए बिजली के खंभे अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। कई मकानों के मुख्य गेट के ठीक सामने पोल लगे होने के कारण वाहन अंदर ले जाना मुश्किल हो जाता है। कई जगहों पर कार पार्किंग प्रभावित होती है जबकि मकान के निर्माण या मरम्मत कार्य में भी परेशानी आती है। स्थानीय निवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की ओर से लंबे समय से इन खंभों को हटाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में पुरानी संरचना बनी चुनौती
फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किए जाने के बाद शहर में सड़क, सीवर, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं लेकिन पुराने सेक्टरों में बिजली ढांचे की अव्यवस्थित स्थिति अब भी चुनौती बनी हुई है। सड़क चौड़ीकरण और नई पार्किंग व्यवस्था बनने के बावजूद कई स्थानों पर पोल पुराने स्थानों पर ही खड़े हैं। इससे ट्रैफिक संचालन और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली ढांचे के व्यवस्थित पुनर्स्थापन से भविष्य की शहरी विकास योजनाओं को भी गति मिलेगी। सेक्टरों में सड़कों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और पैदल चलने वालों के लिए भी जगह बढ़ेगी।
हादसों का खतरा भी होगा कम
बरसात और आंधी के दौरान झुके हुए बिजली के खंभे और खुले ट्रांसफार्मर लोगों के लिए खतरा बने रहते हैं। कई बार करंट लगने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट होने से हादसों का खतरा कम होगा। इसके अलावा फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी संकरी गलियों और अवरुद्ध रास्तों से राहत मिलेगी। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लगे पोल हटने से ट्रैफिक जाम कम करने में भी मदद मिलेगी। वहीं बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोगों को मिलेगी राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह परियोजना तय समय में पूरी होती है तो सेक्टरों की तस्वीर बदल सकती है। इससे न केवल लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी बल्कि शहर की आधारभूत संरचना भी अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बन सकेगी।
खंबे और लाइट हटाने के लिए परियोजना पर काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। लोगों की सुविधाओं के लिए विभाग की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है।
- अश्वनी गौड़, कार्यकारी अभियंता एचएसवीपी