फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity employees staged a protest and expressed resentment over the officials' attitude.

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों के रवैये पर जताया रोष

Fri, 09 Oct 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged a protest and expressed resentment over the officials' attitude.
काम लटकाने और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का लगाया आरोप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सर्कल कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर किया गया। सर्कल सचिव लेखराज चौधरी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए और अधिकारियों के रवैये के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश कमेटी के नेता विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों और समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उनके काम जानबूझकर लटकाए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो यूनियन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान यूनियन नेताओं ने एसई अमित कंबोज से कहा कि वह हाल ही में फरीदाबाद सर्कल में स्थानांतरित होकर आए हैं, लेकिन उनकी नाक के नीचे उनके अधीनस्थ अधिकारी बेलगाम हो रहे हैं। कर्मचारियों के काम करने के बजाय उनके हितों का हनन किया जा रहा है। यह स्थिति अब बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारी नेताओं से एसई ने कहा कि उन्हें कुछ समय दिया जाए। कर्मचारियों के सभी लंबित कामों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यूनियन के साथ समन्वय कर ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट निगम प्रबंधन और प्रबंध निदेशक को भेजने का आश्वासन दिया, जिन पर कर्मचारियों के शोषण और परेशान करने के आरोप हैं। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा कुछ हद तक शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed