{"_id":"6671c16c02a4717b4105523f","slug":"electricity-did-not-come-in-three-sectors-for-12-hours-people-worried-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26228-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन सेक्टरों में 12 घंटे नहीं आई बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन सेक्टरों में 12 घंटे नहीं आई बिजली, लोग परेशान
Tue, 18 Jun 2024 10:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
- आग लगने से केबल जलने के कारण ठप रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर 3 स्थित पावर हाउस के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने से केबल जल गई। जिससे सेक्टर 3, सेक्टर 7 और सेक्टर 8 के लोगों को करीब 12 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन केबल पूरी तरह से जल गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मेंटनेंस का काम शुरू कर दिया। करीब 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।
सेक्टर 3 बिजली पावर हाउस से सेक्टर 3 और आसपास इलाकों में बिजली सप्लाई की जाती है। सोमवार रात करीब 9:30 बजे सब स्टेशन के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई। जिसकी वजह से पावर हाऊस की केवल जल गई। केबल जलने की वजह से सेक्टर 3 इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई। यहां करीब 8 से 9 हजार मकान बने हुए हैं। भीषण गर्मी में लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए। वहीं सेक्टर 7 और सेक्टर 8 में भी इसी पावर हाऊस से बिजली सप्लाई की जाती है। आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष लांबा और सचिव रतन लाल राणा ने बताया कि बिजली सप्लाई न होने से सुबह पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मेंटनेंस का काम शुरू कर दिया।
चार बजे जल गया ट्रांसफार्मर
गांव बडोली ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से जल गया। ट्रांसफार्मर एक घर से सटा हुआ लगा हुआ था। गनीमत रही कि घर में आग नहीं लगी। लोगों ने बताया कि वह बिजली विभाग में ट्रांसफर को हटाने के लिए कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हुआ।