{"_id":"68eeb79242fd1af7090eee0b","slug":"electricity-department-lineman-hanged-himself-in-his-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53540-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली विभाग के लाइनमैन ने कार्यालय में फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली विभाग के लाइनमैन ने कार्यालय में फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
परिजनों ने अधिकारियों पर परेशान करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली विभाग के लाइनमैन ने कार्यालय में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी उनको काम को लेकर परेशान करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
गांव कावरां निवासी विक्की ने बताया कि उसका चाचा का लड़का अमित पिछले 15 साल से बिजली विभाग में लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से उससे पिछले कुछ समय से लगातार काम करवाया जा रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को पुलिस ने उनको सूचना दी कि उसके भाई अमित ने गांव नचौली स्थित बिजली विभाग के कार्यालय के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने के बाद परिवार के सभी सदस्य मौके पर पहुंचे। मृतक अमित अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और उसका बेटा शिवम (15), समर (12), बेटी आस्था है। इनके अलावा परिवार में मां और पिता हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों से था परेशान
परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी अमित से लगातार काम करवा रहे थे। जिसके चलते वह परेशान था। इसी वजह से उनके भाई ने यह कदम उठाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।