फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity Corporation sent bill of Rs 44.31 crore, consumer shocked

Faridabad News: बिजली निगम ने 44.31 करोड़ का भेजा बिल, उपभोक्ता के उड़े होश

Wed, 18 Sep 2024 03:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation sent bill of Rs 44.31 crore, consumer shocked
बिजली निगम ने 44.31 करोड़ का भेजा बिल, उपभोक्ता के उड़े होश
विज्ञापन

-अधिकारियों ने मीटर रीडर की लापरवाही बताकर ठीक कराने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने आईएमटी सेक्टर-69 में स्थित एक निजी कंपनी को एक माह का 44 करोड़ 31 लाख 6 हजार 675 रुपये का बिल भेज दिया। बिल देखते ही कंपनी मालिक के होश उड़ गए। कंपनी मालिक की शिकायत के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने मीटर रीडर की लापरवाही बताकर बिल ठीक कराने का आश्वासन दिया है।
फोन पर आया मैसेज

बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। निजी कंपनी के मालिक ने बताया कि उन्होंने बिजली निगम से छह किलोवाट का अस्थायी कनेक्शन लिया है। उनके ऊपर बिजली निगम का कोई बिल बकाया नहीं है। इसके बावजूद बिजली निगम की ओर से बिजली बिल भरने के लिए भारी भरकम रकम का मैसेज आया जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत बदरौला सब डिवीजन कार्यालय में की है। निगम के अधिकारियों ने मीटर रीडर की गलती बताते हुए समस्या के समाधान का आश्वास दिया है।
विज्ञापन

8 से 10 हजार आता है बिल
निजी कंपनी के मालिक ने बताया कि गर्मियों में बिजली का बिल 8 से 10 हजार रुपये आता है। अगस्त में बिजली बिल 7 हजार रुपये आया था। सिंतबर में उनका बिजली बिल 44 करोड़ 31 लाख 6 हजार 675 रुपये आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक किया जाएगा बिल

इस संबंध में हमारे पास शिकायत आई है। इसकी जांच कराकर गड़बड़ी मिलने पर बिल में संशोधन किया जाएगा। उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
अंकित अग्रवाल, एसडीओ बिजली निगम बदरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article