{"_id":"69a1ec73e8e99a29900eabb9","slug":"electricity-corporation-removed-the-pole-from-the-middle-of-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63877-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली निगम ने सड़क के बीच से हटाया खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली निगम ने सड़क के बीच से हटाया खंभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। मंधावली से चांदपुर मार्ग पर नई सड़क के बीचोंबीच खड़े बिजली के खंभे को बिजली निगम ने हटा दिया है। इससे राहगीराें को राहत मिली है। गौरतलब है कि नई बनी सड़क के बीच खड़ा बिजली का खंभा ग्रामीणों और राहगीरों के लिए लगातार खतरा बना हुआ था। अब प्रशासन और संबंधित विभागों ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है।
प्रशासन द्वारा बिजली निगम को पत्र लिखकर उक्त खंभे को सड़क के बीच से हटाने और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी प्रक्रिया पूरी करते हुए खंभे को सड़क किनारे शिफ्ट कर दिया। इतना ही नहीं, जिस स्थान पर पहले खंभा खड़ा था, वहां विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य भी पूरा कर दिया गया है, जिससे अब मार्ग पूरी तरह सुचारू और सुरक्षित हो गया है।