{"_id":"691a1e0c838f3fce2100b394","slug":"electricity-corporation-employees-will-protest-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55928-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली निगम के कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली निगम के कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय में सोमवार को हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे।
प्रधान लेखराज चौधरी ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी के खिलाफ यूनियन धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि यूनियन ने शुक्रवार को भी सर्कल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन अधिकारियों ने बातचीत नहीं की।
लेखराज ने कहा कि इस बार के धरना प्रदर्शन में करीब 500 कर्मचारी शामिल होंगे। पिछली बार करीब 200 कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के टालमटोल वाले रवैये से सभी कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।