फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity break down due to rain and thunderstorm

Faridabad News: आधे घंटे की बारिश ने 7 घंटे की बत्ती गुल की

Sat, 23 Sep 2023 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity break down due to rain and thunderstorm
तेज आंधी और बारिश से लाइनों पर गिरे पेड़, घंटों बिजली गुल
विज्ञापन

फाल्ट और ब्रेक डाउन से लोग परेशान, 4000 से अधिक शिकायतें आईं
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आधे घंटे की तेज हवा और बारिश से शहर के अलग-अलग इलाकों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। बाटा चौक के पास पेड़ गिरने से एनआईटी एक, दो, पांच सहित कई इलाकों में देर शाम छह बजे तक लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, कई इलाकों में फाल्ट और ब्रेक डाउन से लोगों को दो-चार होना पड़ा। इस दौरान कंट्रोल रूम में 4000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।

शनिवार को दिनभर मौसम की अटखेलियां जारी रहीं। सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही भारत कॉलोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच, सेक्टर 15, 21 और ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली चली गई। घंटों बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टरों ने कुछ देर बाद जवाब दे दिया। इससे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। लोगों ने बताया कि सुबह 11 बजे गई बिजली शाम छह बजे बहाल हुई। वहीं कुछ इलाकों में देर शाम बिजली सेवा बहाल की गई। लोगों ने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार की काफी जरूरत है। हर साल बिजली निगम सुधार के बड़े-बड़े दावे करता है। मगर बारिश में निगम के सभी दावे खोखले साबित होते है।
विज्ञापन

--
कहां कितनी हुई बारिश
फरीदाबाद - 33 एमएम

तिगांव - 06 एमएम

बल्लभगढ़ - 35 एमएम

मोहना - 02 एमएम

दयालपुर - 06 एमएम

बड़खल - 41 एमएम

धौज - 40 एमएम

गौंछी - 11 एमएम

(नोट शनिवार हुई बारिश के आंकड़े)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed