फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity bill can come every month

अब प्रत्येक माह आ सकता है बिजली का बिल

Wed, 04 Dec 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill can come every month
फरीदाबाद। दो माह में बिजली बिल आने की समस्या से जूझ रहे शहर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। दो माह की जगह अब हर माह बिल आ सकता है। लोगों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से वर्तमान में सामान्य उपभोक्ताओं के लिए दो माह में बिल देने की व्यवस्था है। हर माह रीडिंग की कैटेगिरी के आधार पर उपभोक्ताओं को बिल जारी किए जाते हैं, अगर कोई उपभोक्ता हर माह 100 यूनिट इस्तेमाल करता है तो दो माह में उसे 200 यूनिट के आधार पर बिल दिया जाता है।
विज्ञापन

बिजली निगम की इस व्यवस्था में आरडब्ल्यूए और अन्य उपभोक्ताओं की कई बार शिकायत रहती है कि अगर दो माह में यूनिट 200 से एक यूनिट भी ऊपर जाती है तो उनके टैरिफ रेट में बढ़ोतरी हो जाती है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। इस बिल को ठीक करवाने में भी उपभोक्ताओं को विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ते हैं। समय पर बिल नहीं भरने पर जुर्माना अलग भरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम ने बिल सर्कल में बदलाव की तैयारी शुरू की है। इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौहान ने कहा कि बिल सर्कल को दो माह की जगह हर माह करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए उच्च अधिकारियों की बैठक जारी है। नए आदेश प्राप्त होने पर इन्हें लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed